मेन्यू

लाईब्रेरी डॉक्यूमेंटेशन

लाईब्रेरी डॉक्यूमेंटेशन

आईसीएआर-एनबीएफजीआर लाईब्रेरी एण्ड डॉक्यूमेंटेशन यूनिट साहित्य और सूचना के एक संग्रह के रूप में कार्य करता है और मछली विविधता संरक्षण, मछली आनुवंशिकी, मत्स्य पालन और संबंधित पहलुओं के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी प्रदान करता है।

संसाधन विकास

लाईब्रेरी में कुल 439 दस्तावेज हैं, जिनमें 216 किताबें, 164 सीरियल्स और 59 वार्षिक रिपोर्ट सम्मिलित हैं। अब लाईब्रेरी में कुल 5133 किताबों, 2131 बाउन्ड वॉल्यूम्स ऑफ जर्नल्स, 2703 सीरियल्स और 2261 रीप्रिंट का संग्रह है। लाईब्रेरी में 34 अंतरर्राष्ट्रीय करंट जर्नल्स और 59 इण्डियन करंट जर्नल्स का भी संग्रह है। इसके अतिरिक्त ग्रेटिस/एक्सचेंज आधार पर 46 करंट जर्नल्स भी प्राप्त हुए हैं। लाईब्रेरी में 110 ब्लेकवेल पब्लिशिंग के इलेक्ट्रोनिक जर्नल्स भी मौजूद हैं, जो कृषि, प्लांट साइंस, फिशरीज़, एक्वाकल्चर एवं ईकोलॉजी से संबंधित हैं।

लाईब्रेरी ऑटोमेशन

आईसीएआर-एनबीएफजीआर लाईब्रेरी पूर्ण रूप से ऑटोमेटेड एंवायरमेंट पर कार्यशील है। लाईब्रेरी की विभिन्न गतिविधियां को इंटीग्रेटेड लाईब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर लिबसिस के प्रयोग से कम्प्यूटरीकृत किया जा चुका है। किताबों, जर्नल्स, मैप आदि का रिकॉर्ड को डाटाबेस में सुरक्षित कर दिया गया है। ऑटोमेटेड सर्कुलेशन हेतु किताबों, पीरियोडिकल्स और मैप की बारकोडिंग की जा चुकी है। ऑनलाईन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग को लाईब्रेरी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

रीडर्स एवं रिफरेंस सेवाएं

लाईब्रेरी में कुल 8337 दस्तावेजों को लिया जा चुका है एवं 1345 उपभोक्ताओं ने 8337 दस्तावेजों को लाईब्रेरी में इस्तेमाल कर चुके हैं। कुल 232 वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों एवं शोधकर्ताओं और छात्रों ने जो की अन्य संस्थान से हैं, इस लाईब्रेरी का इस्तेमाल कर चुके हैं।